September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सीएम धामी के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, क्रिकेट खेलने के दौरान लगी थी चोट…

सीएम धामी के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, क्रिकेट खेलने के दौरान लगी थी चोट…

By on December 22, 2021 0 277 Views

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। दरअसल, बीते रोज क्रिकेट मैच खेलने के दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। उन्होंने दून अस्पताल में अपना चेकअप करवाया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल, उन्हें प्लास्टर चढ़ाया गया है।

दरअसल, मंगलवार को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री एकादश और भाजयुमो एकादश के बीच मैत्री मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान सीएम धामी पिच पर गिर गए थे और उनके हाथ में चोट आ गई थी। हाथ में सूजन आने पर चिकित्सकों की सलाह के बाद वे दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय पहुंचे और एक्स-रे कराया। उनकी कलाई में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है। उनको चिकित्सकों ने प्लास्टर चढ़ाया है।