September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का भगत ने किया शुभारंभ। ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धामोला में हो रहा आयोजन।

ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का भगत ने किया शुभारंभ। ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धामोला में हो रहा आयोजन।

By on November 11, 2022 0 256 Views

कालाढूंगी। युवा कल्याण शिक्षा, खेल तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ब्लाक कोटाबाग स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने किया। ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धामोला में शुरू हुए महाकुंभ के पहले दिन शुक्रवार को एथलीट प्रतियोगिता आयोजित हुई। शुभारंभ अवसर पर विधायक भगत ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। कहा कि पढ़ाई के साथ ही खेल भी जरूरी है, आज विभिन्न खेलों के माध्यम से युवा अपने देश, प्रदेश एवं क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
इससे पहले क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, कॉलेज प्रबंधक फादर शेखर, प्रधानाचार्य सुखराम चंद ने विधायक भगत, ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल सहित अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। यहां तीन दिनों तक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी मनमोहन बसेड़ा ने किया। पहले दिन एथलीट के विजेता प्रतिभागियों को मैडल व प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, ब्लाक खेल समन्वयक पीपी गर्जोला, नमीता पाठक, वीरेंद्र माटेला, प्रधान चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी, मदन बधानी, तारा चंद्र पांडे, सीमा कबड़वाल, कमलेश कुमार सती, डा, मंगल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।