रिश्ते को शर्मशार कर चचेरा भाई करता रहा नाबालिग बहिन सेे दुष्कर्म
हमीरपुर । भाई की हत्या की धमकी दे चचेरा भाई नाबालिग बहिन सेे करता रहा जबरन दुष्कर्म । इस बात की जानकारी जब किशोरी की मां को हुई तो उसने घटना की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी राठ से करते हुए बताया कि उसका भतीजा ही तमंचा दिखाकर उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है और जब उसनेे विरोध किया तो वह उसके पुत्र की हत्या कर देने की धमकी दे रहा है। महिला ने नामजद शिकायत करते हुए बताया कि थानेे में पुलिस नेे उसकी शिकायत को शांतिभंग में दर्ज की है। थाना क्षेत्र केे एक गांव निवासी महिला ने सीओ राठ से शिकायत करतेे हुए बताया कि बीते दिवस उसकी 14 वर्षीय
नाबालिग पुत्री को उसका सगा भतीजा मुकेश बुरी नियत से पकड़कर कमरे केे अंदर खीच रहा था। जब उसकी पुत्री ने विरोध करते हुए बचाव के लिए उसे आवाज लगाई तो वह मौके पर पहुंच गई । उसे देखकर मुकेश पुत्र की हत्या कर देेनेे की धमकी देेकर मौके सेे भाग गया। महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को मुकेश अवैध तमंचा दिखाकर कई बार दुष्कर्म कर चुका है जब पुत्री ने इस बात का विरोध किया तो वह उसके पुत्र की हत्या कर देनेे की धमकी देकर पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। महिला ने बताया कि इस बात की शिकायत उसने थाना राठ में भी की है। लेकिन पुलिस ने शांतिभंग करने की शिकायत दर्ज की है। महिला ने सीओ राठ से गुहार लगाते हुए लिखा कि उसकी पुत्री का चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया गया। जिससेे आरोपी केे हौसले और भी बुलंद है और उसे व उसकी पुत्री और पुत्र को उससे जानमाल का खतरा बना हुआ है।

