एनडीपीएस एक्ट मे पुलिस द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया
रामनगर।कोतवाली पुलिस ने लोगों को गांजे और नशे के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।एसआई मनोज सिंह अधिकारी द्वारा नई बस्ती गुलरघट्टी रामनगर से कामेश त्यागी निवासी नई बस्ती गुलरघट्टी रामनगर के कब्जे से 6.978 किग्रा अवैध गांजा एवं 55 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एन डी पी एस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया गया।वहीं दूसरी ओर मालधन चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह द्वारा शमीम अहमद निवासी बाबरखेड़ा थाना कुंडा जिला उधम सिंह को एन डी पी एस एक्ट के साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर कोर्ट मे पेश किया गया।

