September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • राजनाथ से मिले उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद

राजनाथ से मिले उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद

By on March 17, 2022 0 266 Views

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को रक्षा मंत्री और उत्तराखंड के पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह से अपने दिल्ली दौरे के दौरान शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार निर्वाचित होने और उत्तराखंड में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के बीच उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य समेत विभिन्न विषयों पर वार्ता हुई। रक्षा मंत्री ने प्रेमचंद अग्रवाल को उनके विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रहे सफल कार्यकाल के लिए भी बधाई दी।