September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • 25 और 26 जुलाई को प्रदेश में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी

25 और 26 जुलाई को प्रदेश में भारी बरसात का रेड अलर्ट जारी

By on July 23, 2021 0 304 Views

उत्तराखंड में मौसम को लेकर रेड अलर्ट जारी हुआ है जहां आगामी 25 और 26 जुलाई को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है जिसके तहत 25 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के निचले कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ तेज बौछार व कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है इसके अलावा 26 जुलाई को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल चंपावत उधम सिंह नगर देहरादून पौड़ी हरिद्वार जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ तेज बौछार तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है वहीं 24 जुलाई को राज्य के उत्तरकाशी चमोली व नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन बिजली के साथ तीर बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है वहीं 27 जुलाई को भी अलर्ट जारी किया गया है जिसके तहत उत्तराखंड राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ तेज बौछार होने की संभावना जताई गई है