October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी यहां से हुई बरामद, भगाने वाले युवकों को किया गिरफ्तार

कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी यहां से हुई बरामद, भगाने वाले युवकों को किया गिरफ्तार

By on October 30, 2024 0 584 Views

श्रीनगर के कीर्तिनगर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इसके साथ ही नाबालिग को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

बता दें कीर्तिनगर में कुछ दिन पहले क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक पर किशोरी का धर्मांतरण करने कर आरोप लगा था. जिसके बाद किशोरी ने सोशल मीडिया पर भी अपना नाम बदल दिया था. जिसके बाद हिन्दू समुदाय के लोगों ने जमकर बवाल काटा था. आक्रोशित लोगों ने विशेष समुदाय में तोड़फोड़ कर कोतवाली में हंगामा किया था.

घटना के बाद से युवक ओर किशोरी दोनों लापता चल रहे थे. पुलिस ने किशोरी को नजीबाबाद से बरामद कर लिया है. इसके साथ ही किशोरी को भगाने में संलिप्त तीन युवकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है. ग्रामीण आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.