September 9, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • पेड़ से टकराई कार, हादसे में दो की मौत

पेड़ से टकराई कार, हादसे में दो की मौत

By on July 26, 2021 0 445 Views

देहरादून । डोईवाला में थानो रोड पर रविवार की दोपहर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। चार अन्य बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया है।

कोतवाली पुलिस को दोपहर एक बजे के आसपास थानो रोड पर एक कार पेड़ से टकराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने भुंइया मंदिर से करीब एक किमी आगे सैन चौकी जौलीग्रांट की ओर बाई ओर जंगल में पेड़ से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकलना शुरू कर दिया।