October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड में 5 IPS अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव, IG गढ़वाल बनाए गए राजीव स्वरूप

उत्तराखंड में 5 IPS अफसरों की जिम्मेदारी में बदलाव, IG गढ़वाल बनाए गए राजीव स्वरूप

By on December 12, 2024 0 464 Views

देहरादूनः उत्तराखंड में कुछ दिनों पहले आईएएस अधिकारियों के शासन में फेरबदल किए गए थे. अब उत्तराखंड शासन ने 11 दिसंबर देर शाम 5 आईपीएस अफसरों के दायित्वों में बदलाव का आदेश जारी किया. एडीजी अमित सिन्हा के पास अब केवल शासन में खेल विभाग की जिम्मेदारी रहेगी. राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए उनसे सीसीटीएनएस की जिम्मेदारी भी हटा दी गई है.

  • आईपीएस अमित कुमार सिन्हा से अपर पुलिस महानिदेशक और सीसीटीएनएस एवं दूरसंचार की जिम्मेदारी ले ली गई है. अब उनके पास विशेष प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण और एफएसएल की जिम्मेदारी है.
  • वहीं आईपीएस वी मुरुगेशन को अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/निदेशक, सतर्कता की जिम्मेदारी भी है.
  • आईपीएस एपी अंशुमान को अपर पुलिस महानिदेशक सीसीटीएनएस एवं दूरसंचार का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है. उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा/ पीएसी का जिम्मा पहले से है.
  • आईपीएस करन सिंह नगन्याल से पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र का जिम्मा लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा (अभिसूचना मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है.
  • आईपीएस राजीव स्वरूप से पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा (अभिसूचना मुख्यालय) की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है.

गौर है कि पूर्व प्रभारी डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी किसी के पास नहीं थी. अब ये दायित्व एक बार फिर से एडीजी वी मुरुगेशन संभालेंगे. मुरुगेशन के पास सीबीसीआईडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा.