छोई में दिनदहाडे गुंडागर्दी, रिजोर्ट पर बदमाशों का कब्जा
समसारा एमरॉल्ड रिसॉर्ट में जबरन कुछ असलहाधारियों के साथ कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा कि इस रिसोर्ट में कल सुबह करीब 50 से 60 लोग आए। जिनमे से कई लोगो के पास असलहे थे। उन्होने रिसोर्ट में कब्जा कर लिया। रिसोर्ट के डायरेक्टर प्रदीप त्यागी को भी दबंगई के साथ रिसोर्ट के बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके साथ ही यहां के स्टाफ को भी बाहर निकाल दिया। यह रिसोर्ट मानिला रिसोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के बताया जा रहा है। जिसे एमरॉल्ड को लीज पर दिया गया है।एमरॉल्ड प्रबंधन की ओर से मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमे अमरपाल सिंह, नरेश झांजी बहल पेपर मिल काशीपुर के साथ ही दिल्ली के कपिल बतरा के नाम की तहरीर दी गई है। इस रिजॉर्ट में जब यह पूरा तमाशा चल रहा था तो रिसोर्ट में टूरिस्ट भी ठहरे हुए थे। टूरिस्ट को परेशानी ना हो इसके लिए यहां से निकाले गए कुछ स्टाफ को वापस लिया गया है। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट के शोर मचाने के बाद स्टाफ को वापस लिया गया। जिससे उन्हें कोई असुविधा ना हो। पूरे मामले को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामनगर में कानून व्यवस्था के क्या हाल होंगे। यह रिसोर्ट कंचनपुर छोई में स्थित है। इतने घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है।

