- Home
- उत्तराखण्ड
- आम आदमी पार्टी ने महंगाई पर बोला सरकार पर हमला
आम आदमी पार्टी ने महंगाई पर बोला सरकार पर हमला
रामनगर। सरकार के पदभार ग्रहण करते ही विजली के दाम बढ़ाये जाने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाद्यक्ष शिशुपाल रावत ने सीधे सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले सस्ती बिजली का वायदा किया था।लेकिन सत्ता मिलने के बाद बिजली के दाम 2.68% बढ़ा दिए हैं। रोज़गार देने के बजाय तीन साल से रिक्त पड़े पदों को भी निरस्त कर दिया हैं। प्रदेश सरकार सत्ता के मद में अभी से चूर हो चुकी है। रावत ने कहा सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करें अन्यथा उसे जनविरोध का सामना करना पड़ सकता है। कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई जाएगी। अभी उत्तराखंड के लोग केजरीवाल की नीतियों को नहीं समझ पाए मगर जनता का फैसला हमने सिर माथे पर लिया है। इसका यह मतलब नहीं कि हम मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए है। जनसमस्याओं को लेकर हमारा सँघर्ष जारी रहेगा।

