September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ड्रामा हुआ हाइवोल्टेज: नेता महिला नेत्री के साथ मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने बीच सड़क मे पति को चप्पलों से पीटा, देखें VIDEO

ड्रामा हुआ हाइवोल्टेज: नेता महिला नेत्री के साथ मना रहा था रंगरलियां, पत्नी ने बीच सड़क मे पति को चप्पलों से पीटा, देखें VIDEO

By on August 23, 2022 0 350 Views

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के एक नेता को बीजेपी की महिला नेत्री के साथ रंगरलियां मनाते हुए पकड़ा गया. आपको बता दें कि ये औचक निरीक्षण  किसी बड़े नेता या अधिकारी ने नहीं बल्कि भाजपा नेता की पत्नी ने किया था. पति को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान तक पहुंच गया और फिर पति को चप्पलों से पीटा दरअसल बीजेपी नेता की पत्नी ने अपने पति को कार में एक महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा. इसके बाद पत्नी को इतना गुस्सा आया कि उसने आव देखा न ताव, बस अपने पति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

कई घंटों तक चला ड्रामा

इस पिटाई की घटना के बाद दोनों बीजेपी नेताओं के परिवार वाले थाने पहुंचे. पति-पत्नी और वो के बीच का ये हाई वोल्टेज ड्रामा थाने में घंटों तक चला. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेताओं की हरकतें सामने आईं. मामले के चक्कर में बीजेपी कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय मंत्री मोहित सोनकर और भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बिंदु,  दोनों की जनता के बीच काफी फजीहत हो चुकी है. बीजेपी नेता की पत्नी के मुताबिक इन दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था.

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो वायरल करने के बाद भाजपा नेता की पत्नी मोनी सोनकर ने पूरी कहानी सुनाई. सोशल मीडिया पर मोनी सोनकर को काफी सपोर्ट भी मिल रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग भाजपा नेता की हरकत की कड़ी आलोचना करते दिखाई दिए.