September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • 50 साल के अधेड़ ने किया सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

50 साल के अधेड़ ने किया सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

By on November 3, 2024 0 561 Views

हरिद्वार से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 50 साल के अधेड़ व्यक्ति ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार किशोरी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है. जो किराये पर कोतवाली क्षेत्र में रह रहे थे. शनिवार शाम करीब छह बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस बीच पड़ोस में किराये के कमरे में रह रहे 50 साल के व्यक्ति ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.

बच्ची की रोने बिलखने की आवाज एक अन्य पड़ोसी ने सुन ली. व्यक्ति जैसे ही अधेड़ के कमरे में पहुंचा आरोपी मौके से फरार हो गया. जबकि पड़ोसी बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचा और बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दी. बच्ची के परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी. तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बता दें आरोपी एक कोचिंग सेंटर में झाड़ू पोछे का काम करता है. जो किराये के कमरे में अपनी मां के साथ रह रहा था.