October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आबकारी विभाग का कारनामा ! AC स्तर के अधिकारी को साइड लाइन कर, डिप्टी कमिश्नर को बनाया गया जिला आबकारी अधिकारी

आबकारी विभाग का कारनामा ! AC स्तर के अधिकारी को साइड लाइन कर, डिप्टी कमिश्नर को बनाया गया जिला आबकारी अधिकारी

By on September 14, 2022 0 169 Views

देहरादून : हरिद्वार जिला आबकारी अधिकारी का पद कितना मलाईदार है यह महकमे के अधिकारियों से बेहतर कौन जान सकता है यही कारण है कि यहां पर इस पद को लेकर होड़ लगी रहती है ।। फिलहाल ताजा मामला इसी पद पर शासन द्वारा एक ऐसे अधिकारी को बैठाने से जुड़ा है जिसकी कमी मुख्यालय में चल रही है लेकिन जिले में धमक की ख्वाहिश के चलते उक्त अधिकारी को जिले में ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई। आपको बता दें कि 2 दिन पहले ही जहरीली शराब मामले को लेकर जिला आबकारी अधिकारी हरिद्वार अशोक मिश्रा को हटाकर मुख्यालय में सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर तैनाती दे दी गई उधर अब हरिद्वार में जिला आबकारी अधिकारी की जिम्मेदारी उप आबकारी आयुक्त प्रभा शंकर मिश्रा को दे दी गई है।

महकमे में चर्चा है कि इस पद के अधिकारी को जिला आबकारी अधिकारी बना कर कोई बड़ा खेल किया जा रहा है। यही नहीं असिस्टेंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों को यह पद ना देकर हतोत्साहित भी किया जा रहा है। बहरहाल मामला जो भी हो लेकिन इतना तय है कि इस पद के लिए लॉबिंग कर रहे तमाम अधिकारियों की उम्मीदे धराशाई हो गई है क्योंकि बाजी डिप्टी कमिश्नर होने के बावजूद भी प्रभा शंकर मिश्रा ने मार ली है।।