October 29, 2026
Breaking News

एनसीसी का प्रशिक्षण शिविर संचालित।

By on October 28, 2021 0 257 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में 79 यूके बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल अजय सिंह के नेतृत्व में एनसीसी (आर्मी) के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर ( डे कैडर ) शिविर के तीसरे दिन बटालियन के सूबेदार शिव सिंह मेहता ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हे अनुशासित रहकर शिविर की प्रत्येक गतिविधि में प्रतिभाग कर सीखने के लिए प्रेरित किया। तथा कैडेट्स को शिविर में शस्त्र प्रशिक्षण की बारिकियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विधालय के प्रबंधक फादर विजय शेखर ने कैडेट्स को अनुशासित रहकर अध्ययन के साथ एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। एनसीसी अधिकारियों को शिविर के सफल आयोजन हेतु हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैप्टन राकेश शर्मा, थर्ड ऑफिसर मनमोहन सिंह बसेड़ा, सीएचएम किरन उपाध्याय, हवलदार डीके पाठक, हवलदार नीरज भट्ट आदि मौजूद रहे।