पुलिस ने लंबे समय से फरार तीन वांछित अपराधियों को किया गिरफ्तार
नैनीताल। नैनीताल पुलिस द्वारा विगत लंबे समय से फरार एवं मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत ना होने वाले अभियुक्त गणों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
जिस क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह के दिशा निर्देशन में श्रीमती संगीता, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण एवं उप निरीक्षक भगवान थाना चोरगलिया के कुशल नेतृत्व में चोरगलिया थाना पुलिस की 3 अलग-अलग टीमों द्वारा 3 वांछित/फरार अपराधियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
1. वाद संख्या 248/2022 FIR NO. 74/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियुक्त परमजीत सिंह पुत्र स्व0 चरण सिंह निवासी बिचवा भूड थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष । गिरफ्तारी का दिनांक- 20.04.2023,
गिरफ्तारी स्थान- अभियुक्त का घर बिचुआ भूड नानकमत्ता।
2-केस क्राइम नंबर- 8688/20,
एफ.आई.आर. नंबर -14/2020,
धारा 60 आबकारी अधिनियम, चालानी थाना चोरगलिया जिला नैनीताल,
अभियुक्त- गुरमेल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी पसैनी थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर उम्र 36 वर्ष । गिरफ्तारी का दिनांक- 20.04.2023, गिरफ्तारी का स्थान -अभियुक्त का घर पसैनी नानकमत्ता उधम सिंह नगर।
3. वाद संख्या 3994/21
FIR NO. 38/21,
धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियुक्त- सोनू मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता निवासी काठबास चोरगलिया जिला नैनीताल उम्र 30 वर्ष।

