October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पत्नी ने ही ज़्ंज़ीरो से जकड़ रखा था, पति लगा रहा था बचाने की गुहार, चौंक गए लोग जब सुनकर पहुंचे पुकार, पढ़ें पूरी खबर…

पत्नी ने ही ज़्ंज़ीरो से जकड़ रखा था, पति लगा रहा था बचाने की गुहार, चौंक गए लोग जब सुनकर पहुंचे पुकार, पढ़ें पूरी खबर…

By on April 13, 2023 0 399 Views

बिजनौर : निजी क्लीनिक के बाहर मंगलवार को उस समय भीड़ एकत्र हो गई, जब जंजीरों से बंधे एक व्यक्ति ने खुद को बचाने की गुहार लगाई। पुलिस वहां पहुंची और अर्धनग्न अवस्था में पड़े व्यक्ति को जंजीरों से मुक्त कराया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि पत्नी ने ही उसे पीटा है। पुलिस उसका मेडिकल कराकर मामले की जांच कर रही है। मुरादाबाद मार्ग पर लाइफ केयर के नाम से क्लीनिक है, जिसकी संचालक आफरीन अंसारी पत्नी हाशिम हैं।

क्लीनिक डा. कमलजीत सिंह के नाम पंजीकृत है। क्लीनिक के ऊपर मकान में आफरीन, पति-बच्चों के साथ रहती हैं। सुबह हाशिम ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जंजीरों से बंधा हाशिम मदद की गुहार लगा रहा था। थाना प्रभारी नीरज शर्मा मौके पर पहुंचे और हाथ-पैरों में बंधी जंजीर खोलकर हाशिम को मुक्त कराया। हाशिम का आरोप था कि वह रात को सो रहा था, तो पत्नी ने उसके हाथ-पैर जंजीरों से बांध दिए और मारपीट की।

लंबे समय से चल रहा है विवाद

हाशिम के स्वजन के अनुसार हाशिम व आफरीन में लंबे समय से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताया कि हाशिम पत्नी को देहरादून से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी करा रहे हैं। आफरीन का कहना है कि उस पर लगाए आरोप निराधार हैं। रात में कब उनके पति घर आए और उन्हें बांधकर किसने पीटा, यह जानकारी उन्हें नहीं है।

हाशिम ने किया था दूसरा निकाह

स्वजन के अनुसार आठ वर्ष पहले इंजीनियर हाशिम की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके बाद वह कुवैत में काम करने लगे। कुछ वर्ष पहले वह कुवैत से लौटे और अपने मकान में संचालित क्लीनिक की कर्मचारी आफरीन से निकाह कर लिया। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। हाशिम के पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं, जिनमें बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा बाहर पढ़ता है।