October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अगले दो दिन इन जनपदों में भारी बारिस, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

अगले दो दिन इन जनपदों में भारी बारिस, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

By on August 23, 2023 0 450 Views

प्रदेश के अगले दो दिन तक भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश के आसार हैं। इन जिलों के कुछ स्थानों में अगले दो दिन तक भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रह सकता है।

संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील

इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जनपद के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए न जाने की अपील की है।

हाईवे अवरुद्ध होने के चलते रुत किया डाइवर्ट

टिहरी जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे बगड़धार में भारी मलबा आने के चलते राजमार्ग बीते दिन से अवरुद्ध है। वहीं ऋषिकेश- बद्रीनाथ नेशनल हाईवे देवप्रयाग और महादेव चट्टी के पास मलबा आने के चलते बंद हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से चंबा और भद्रकाली से ट्रैफिक रोककर रूट को डाइवर्ट किया गया है।