October 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • भालू के हमले में घायल महिला की मौत, रामनगर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

भालू के हमले में घायल महिला की मौत, रामनगर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

By on October 2, 2026 0 3 Views

रामनगर। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा क्षेत्र में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय महिला की रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान धुमाकोट निवासी मंजू देवी, पत्नी होशियार सिंह के रूप में हुई है।
बुधवार को मंजू देवी बकरियां चराने और घास काटने जंगल गई थीं। इसी दौरान खालूढांढा के जंगल में भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया।
गंभीर रूप से घायल मंजू देवी को पहाड़ी क्षेत्र से करीब तीन से चार घंटे का सफर तय कर रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष और गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, उपचार में देरी ही मौत का कारण बनी, यह चिकित्सकीय जांच के बिना स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता।