October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रचनात्मक शिक्षक मण्डल ने रामगढ़ आपदा प्रभावित 300 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

रचनात्मक शिक्षक मण्डल ने रामगढ़ आपदा प्रभावित 300 से अधिक बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

By on November 20, 2021 0 372 Views

विगत माह भीषण बारीश के कारण आई आपदा से रामगढ़ ब्लाक के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इस उद्देश्य से रचनात्मक शिक्षक मंडल, उत्तराखण्ड द्वारा प्राथमिक विद्यालय, उमागढ़ में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ क्षेत्र के तीन सौ से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महादेवी वर्मा सृजन पीठ के शोध अधिकारी मोहन सिंह रावत ने कहा कि आपदा के समय में बच्चों की पढ़ाई सुचारू रखने के लिए रचनात्मक शिक्षक मंडल सराहनीय कार्य कर रहा है। जनपद के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और शिक्षण सामग्री वितरित कर संकट के इस समय में रचनात्मक़ शिक्षक मंडल ने जरूरतमंदों तक मदद पहुँचाने का बहुत नेक कार्य किया है।
कार्यक्रम में रचनात्मक शिक्षक मंडल के संयोजक नवेन्दु मठपाल ने कहा कि शिक्षक साथियों और अन्य लोगों के सहयोग से एकत्र की गई सहायता राशि से आपदा के समय में ज़रूरतमंदों को अपनी दिनचर्या और बच्चों को पढ़ाई सुचारू रखने के लिए शिक्षक मंडल द्वारा आपदा के बाद जनपद के विभिन्न स्थानों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के आयोजन का यही उद्देश्य है कि कितनी भी प्रतिकूल स्थितियाँ क्यों न हो, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए और जरूरतमंद के जीवन को सामान्य बनाने में उन तक फौरी मदद पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम को सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वीराज सिंह, शिक्षक जीत सिंह कठैत, प्राथमिक विद्यालय खोपा की प्राध्यापिका हेमा रावत तथा प्राथमिक विद्यालय उमागढ़ के सहा. अध्यापक संजय कुमार ने संबोधित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महादेवी वर्मा सृजन पीठ के निदेशक प्रो. शिरीष कुमार मौर्य, खण्ड शिक्षा अधिकारी, रामगढ़ अश्विनी रावत,प्राथमिक विद्यालय उमागढ़ की प्रधानाध्यापिका रजनी चौधरी उमागढ़ की ग्राम प्रधान रेखा जोशी सहित बहादुर सिंह कुँवर, नैन सिंह बर्गली आदि द्वारा सहयोग किया गया।