October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • सुल्तानपुर पट्टी में चोरों के हौसले बुलंद, दुकान के पीछे का दरवाज़ा काटकर नकदी वा सामान चोरी किया।

सुल्तानपुर पट्टी में चोरों के हौसले बुलंद, दुकान के पीछे का दरवाज़ा काटकर नकदी वा सामान चोरी किया।

By on July 1, 2021 0 802 Views

बाजपुर विधानसभा के सुल्तानपुर पट्टी में चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि देर रात दुकान के पीछे का दरवाज़ा काटकर सामान वा गल्ले से छः सो रुपये चोरी कर ले उड़े। पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

सुल्तानपुर पट्टी में राकेश सरकारी अस्पताल के पास हाइवे किनारे दुकान चलाता है। दुकान से ही अपने परिवार का पेट पाल रहा था । आज सुबह जब राकेश दुकान खोलने दूकान पर गया और दुकान खोलते ही उसके पैरो तले ज़मीन खिसक गई। दुकान के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर दुकान का पीछे का दरवाजा काटकर अंदर घुसे और एक बैटरी, सिलेंडर, अन्य समान समेत छः सो रुपये चोरी कर ले गए । पीड़ित राकेश ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है