September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • टिहरी सड़क हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

टिहरी सड़क हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

By on April 24, 2026 0 60 Views

देहरादून/टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र स्थित नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत लोगों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

सीएम धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा राहत और बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।