September 23, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • 6 दिन से लापता 12 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, बनभूलपुरा पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली राहत

6 दिन से लापता 12 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, बनभूलपुरा पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली राहत

By on August 9, 2026 0 25 Views

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से लापता हुए करीब 12 वर्षीय बालक को पुलिस ने छह दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। बालक के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
दरअसल, जवाहर नगर वार्ड नंबर 15 निवासी ऊषा देवी ने 8 अगस्त को बनभूलपुरा थाने में सूचना दी कि उनका करीब 12 वर्षीय बेटा 2 अगस्त की शाम घर से बिना बताए चला गया था। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार किए गए प्रयासों के बाद पुलिस ने बालक को गौलापार स्टेडियम के सामने वाली गली, बागजाला जाने वाले रास्ते से सकुशल बरामद कर लिया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद बालक को उसकी मां ऊषा देवी के सुपुर्द किया जा रहा है।