October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ज़ालिम ने बच्चे पर ढाया सितम ! बच्चे ने शरारत मे कोल्डड्रिंक चुराई तो नंगा करके पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्ची…

ज़ालिम ने बच्चे पर ढाया सितम ! बच्चे ने शरारत मे कोल्डड्रिंक चुराई तो नंगा करके पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाल दी मिर्ची…

By on December 21, 2022 0 576 Views

हैदराबाद से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है जिसमें एक छोटे बच्चे को केवल इसलिए बेरहमी पीटा गया क्योकि उसने शरारत करते हुए एक कोल्डड्रिंक चुराई थी. ये अमानवीय घटना नामपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके की बताई जा रही है जहां एक दुकानदार ने एक छोटे से बच्चे को नंगा करके, उसके हाथ पैर बांधकर पिटाई की. दुकानदार की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई. जब बेरहमी से पीटने के बाद भी उसका मन नहीं भरा था तो उसने बच्चे के निजी अंगों में मिर्जी डाल दी. इस मामले को सुनकर हर कोई सन्न हो गया है. बच्चे की उम्र 10 साल बताई जा रही है.

 

दर्द से चिल्ला उठा बच्चा

सामने आई जानकारी के मुताबिक कृष्णा नाम का व्यक्त नामपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित एक बनिये की दुकान चला रहा था. उसने करीब 10 साल के बच्चे के सारे कपड़े उतार कर हाथ पैर बांधकर, बेरहमी से पिटाई की और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची पाउडर डाल दिया. वह बच्चा दर्द से चिल्ला रहा था लेकिन इसके बावजूद उस निर्दयी कृष्णा का दिल नहीं पिघला. बच्चे का बस इतना सा आरोप था कि उसने उसके दुकान से कोल्ड्रिंक चुराई थी.

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

बताया जा रहा है कि दुकानदार यहीं नहीं रुका, इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद उसने बच्चे का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. बाद में बच्चे के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर बच्चे को उससे छुड़ाया. इस घटना के सामने आने के बाद लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं.