October 26, 2026
Breaking News

By on April 30, 2023 0 259 Views

कालाढूंगी। राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में उत्तरांचल उत्थान परिषद के तत्वाधान में रविवार को बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हड्डी, महिला, नेत्र, जनरल फिजीशियन, बाल रोग आदि चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। जिसके बाद निशुल्क रूप से कई तरह की जांचें एवं दवाइयां वितरण की। एक हजार से अधिक लोगों ने यहां पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। शिविर आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज पाठक ने बताया कि उनके द्वारा समय समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहता है, जिससे आमजनता को सुलभ स्वस्थ सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि शिविर में पहुंचे जिन लोगों को नजर के चश्मे की जरूरत लिखी गई है, उन्हें निशुल्क रूप से चश्में दिए जायेंगे, मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी निशुल्क रूप से कराए जाने हैं। उन्होंने चिकित्सा टीम, कॉलेज स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान चीमा हॉस्पिटल रुद्रपुर से डा, जीएस चीमा, डा, गजेंद्र कुमार, डा, सिद्धि, डा, अरविंद चौहान, जबकि आई विजन केयर हल्द्वानी के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा, डीडी रखोलिया एवं हेमंत पंत, सीएससी कालाढूंगी के वरिष्ठ दृष्टि मितिज्ञ धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने तमाम मरीजों को देखा।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भट्ट, विपिन पांडे, गोविंद सिंह बोहरा, बालम देऊका, तारा चंद्र पांडे, अनिल बिष्ट, भगवान कुमटिया, भगवंत अधिकारी, पंकज कंबोज, सिद्धार्थ जोशी, कमल अधारिया, मयंक गुप्ता, शाकिर हुसैन, अनिल बिष्ट, महेंद्र सामंत, नंदा बल्लभ जोशी, जगदीश बुधलाकोटी, चंद्र मोहन जोशी, केके जोशी आदि उपस्थित रहे।