October 31, 2026
Breaking News

आइसा एक पखवाड़े तक चलेगा,शहीदों की याद में अभियान…

By on March 14, 2024 0 871 Views

रामनगर। छात्र संगठन आइसा 17 मार्च से 31 मार्च एक पखवाड़े तक चलेगा, देश की आजादी के शहीदों की याद में अभियान चलाएगा ,जिसकी शुरुआत 17 मार्च को रामनगर में एक रैली से की जाएगी उपरोक्त निर्णय आइसा की पुछड़ी में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए आइसा नगर अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा 23 मार्च भगतसिंह और उनके साथियों का शहादत दिवस है जबकि
31 मार्च आइसा के राष्ट्रीय नेता रहे चंद्रशेखर जी का शहादत दिवस है इसलिए इस पखवाड़े में आइसा व्यापक अभियान चलाते हुए छात्र नौजवानों को भगतसिंह,चंद्रशेखर के विचारों और उनके सपनों के भारत के बारे में बताएगा।
बैठक में तय किया गया इस अभियान के दोरान लोगों को शिक्षा के निजीकरण के खतरों विशेष रूप से नई शिक्षा नीति के तहत सरकारी शिक्षा को तबाह करने की कलस्टर योजना की भी जानकारी दी जाएगी।17 मार्च रविवार को शहीद पार्क,लखनपुर से एक रैली निकाली जाएगी।
इस दौरान सुमित, शबनम, रेखा, रिंकी, प्राची, हिमानी, मालती, खुशी , पूजा , अमीषा, शिवानी,रीना, मनीषा, निधि, सरिता, चंचला, पायल,हिमानी, विशाल कुमार, निखिलेश पंचवाल,विक्रम, अर्जुन कुमार, आदि रहे।