Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विद्युत विभाग द्वारा बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रारम्भ किया गया।

विद्युत विभाग द्वारा बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रारम्भ किया गया।

By on January 5, 2022 0 323 Views

कालाढूंगी।मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि विकास भगत जी ने कालाढूंगी विधान सभा के चोफुला उंचापुल तीनमूर्ति मंदिर हिम्मतपुर तल्ला तक नहर कवरिंग कार्य का शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के निर्देश पर विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता दीन दयाल पांगती जी,सिचाई विभाग के एसडीओ नवींन पांडेय जी के साथ कार्य का निरीक्षण किया जिसमें विद्युत विभाग द्वारा बिजली के पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रारम्भ हुआ है।
इस अवसर पर विधुत विभाग के अधिशासी अभियंता दीन दयाल पांगती जी ने विधुत विभाग द्वारा किये जा रहे पोल शिफ्टिंग के कार्य वाली साइड को दिखाया।
विकास भगत जी ने बताया की नहर कवरिंग कार्य पूरा होने से रोड डबल लेन हो जाएगी जिस से क्षेत्र की 20 हजार की आबादी को सीधा फायदा होगा और बाई पास रोड के रूप में भी इस सड़क का प्रयोग होगा जिस से हल्द्वानी शहर पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
जनता को भी कार्य मे विभाग का सहयोग करना होगा जिस से हम अपनी विधान सभा को खूबसूरत बना सके।अधिशासी अभियंता पांगती जी से कहा की बिजली के पोल को जल्द शिफ्ट कर साइड सिचाई विभाग को सौप दे जिस से नहर कवरिंग का कार्य भी शुरू हो।
इस अवसर पर सिचाई विभाग के कनिष्क अभियंता मनोज तिवारी जी, पंकज मलरा जी,गौरव जोशी जी उपस्थित रहे।