October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोतवाली पुलिस के द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत और कोविड 19 के बढते प्रकोप को देखते हुए कार्यवाही अमल में लायी गयी।

कोतवाली पुलिस के द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत और कोविड 19 के बढते प्रकोप को देखते हुए कार्यवाही अमल में लायी गयी।

By on January 21, 2022 0 235 Views

रामनगर।कोतवाली पुलिस के द्वारा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत और कोविड 19 के बढते प्रकोप को देखते हुए कार्यवाही अमल में लायी गयी।कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत थाना क्षेत्र से 38 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये।बताया कि 15 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया 2 वारण्टी को गिरफ्तार किया गया।कोविड 19 के आमीक्रोन वैरियेन्ट के बढ़ते मामलो के दृष्टिगत सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन न करने पर 27 चालान कर 2700 रुपये संयोजन वसूला गया और मास्क न पहनने पर 10 व्यक्तियों का चालान कर 5000 रुपये संयोजन वसूला गया।कोतवाल ने बताया कि शांति भंग करने पर 43 व्यक्तियों का चालान किया गया। बताया कि चुनाव को देखते हुए रामनगर बॉर्डर हलदुवा क्षेत्र में आने जाने वाली सैकड़ों गाड़ियों की चेकिंग की गई।उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।