September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बिजली बिल के नाम पर जनता लूटने नहीं देंगे। शिशुपाल रावत

बिजली बिल के नाम पर जनता लूटने नहीं देंगे। शिशुपाल रावत

By on July 5, 2021 0 352 Views

रामनगर।(नाजिम सलमान) आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत के नेतृत्व में सोमवार को रामनगर बिजली दफ्तर पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगो के साथ बिजली विभाग के अधिकारियों का घेराव किया।उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में लोगों के बिजली के बिल बहुत अधिक आ रहे हैं कोविड-19 की वजह से लोग अपने रोजगार को खो चुके हैं कुछ लोग इस कारण भी बिजली का बिल नहीं भर पा रहे हैं सरकार को बिजली के बिल माफ करना चाहिए और जो लोग बिल नहीं भर पा रहे हैं उनका विद्युत कनेक्शन नहीं काटना चाहिए जिस प्रकार से दिल्ली सरकार गरीब लोगों को 200 यूनिट बिजली देने का काम कर रही है इसी प्रकार से सरकार यहां भी दे सकते हैं क्योंकि उत्तराखंड में तो बिजली बनती है जबकि दिल्ली बिजली खरीदती है उसके बाद भी दिल्ली सरकार व उसके अधिकारी,कर्मचारी ईमानदारी से काम करके वहां गरीब लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का काम कर रहे हैं।आखिर यह काम उत्तराखंड सरकार क्यों नहीं कर पा रही हैं।आम आदमी पार्टी चाहती हैं कि सरकार पिछले कोविड-19 से जिन लोगों ने बिजली के बिल नहीं भरे हैं उनके बिजली के बिल माफ करें।अगर किसी भी व्यक्ति का कनेक्शन काटा जाएगा उसका कलेक्शन जोड़ने को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उसके घर पर जाएंगे और खुद कनेक्शन जोड़ करके आएंगे।उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि अगर उन्हें विद्युत के मामले में किसी भी किस्म की परेशानी आए तो वह आम आदमी पार्टी से संपर्क कर सकते हैं।आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता किसी भी आदमी का बिजली का कनेक्शन नहीं कटने देगा।आखिर जनता आज इस कोविड-19 से परेशान है सरकार बिल माफ़ करने चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी विवेक कांडपाल से कहा कि जो लोग बिजली के बिल नहीं भर पा रहे हैं उनको बिजली के बिल भरने के लिए दो साल का प्रत्येक महीने लोगों को मिलने चाहिए जिससे उनका जो यूनिट का दर रेट है वह कम हो सके और विद्युत बिल समय पर मिले विद्युत बिल समय पर नहीं मिलेंगे तो विद्युत बिल समय पर नहीं भरे जाएंगे और ना उसमें विलंब शुल्क कोई अदा करेगा।कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 15 जुलाई तक पूरे प्रदेश में लोगों से बिजली के बारे में जानकारी देने से लेकर बिजली से कैसे राहत मिलीगी उस पर कार्यक्रम चलाएंगे।इस दौरान भुवन,भास्कर जोशी,सुरेंद्र मनराल,पंकज तिवारी,हेमचंद्र पांडे,ललित पांडे,अर्जुन पाल, विजेंद्र रावत,चंद्रपाल,कुंदन सिंह रावत, चंदन सिंह नेगी,मंजू नैथानी,विनीता सिंह, सीमादेवी,सौरव रावत,निर्मल पाठक, जुल्फिकार अली आदि मौजूद रहे।