October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हल्द्वानी पुलिस ने आईटीआई गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

हल्द्वानी पुलिस ने आईटीआई गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

By on August 27, 2022 0 361 Views

हल्द्वानी पुलिस आईटीआई गैंग के 02 बालिक व 01 नाबालिक सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
महेन्द्र सिंह विष्ट पुत्र स्व0 जगतसिंह निवासी धानमिल बरेली रोड के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी आकर अभियुक्त गणों द्वारा वादी के पुत्र शिवम विष्ट के साथ बार- बार हथियारों के साथ जान से मारने की नियत से तमन्चे से फायर करने व वादी के पुत्र को गम्भीर चोटें आने के संबंध में तहरीर दी गयी ।
उक्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मु0अ0सं0 431/2022 धारा 147/148/149/307 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद के द्वारा की जा रही थी उक्त घटना में आईटीआई गैंग के 12 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज उक्त गैंग के 03 अन्य सदस्यों (जिनमें से एक नाबालिक है) को उनके घरों में दबिश देकर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माo न्यायाo से समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।