- Home
- उत्तराखण्ड
- दो युवकों ने लगाया सिपाहियो पर गालीगलोच वा मारपीट का आरोप, युवकों ने दी सिपाहियों के खिलाफ तहरीर
दो युवकों ने लगाया सिपाहियो पर गालीगलोच वा मारपीट का आरोप, युवकों ने दी सिपाहियों के खिलाफ तहरीर
रामनगर।पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया की मालधन चोकी पुलिस ने तुमड़िया डाम सेकंड के दो युवकों को किसी पुराने मामले में परमजीत और पप्पू सिंह को चौकी में बुलाया और कहा कि दोनों के वारंट आये है चौकी आओ और इस मामले में पूछताछ करनी है।

दोनों युवक चौकी पहुचे दोनों युवकों से अरविंद कुमार व हीरा नाम के सिपाहियों ने चौकी इंचार्ज के सामने गाली गलौच की और जेल में डालने की धमकी दी जेल भेजने का कारण पूछने पर सिपाहियों ने डंडा निकाल कर मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित दोनों व्यक्तियो द्वारा रो – रो कर हाथ जोड़कर पुलिस वालों से कहा हमें मत मारो यदि हमारे द्वारा गलती हुई है तो हम माफ़ी मांगते है लेकिन वे नही माने और उन दोनों युवकों की पिटाई करते रहे ।

डरते मरते दोनों युवक पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के पास पहुंचे और आप बीती सुनाई ।उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को मेडिकल के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है।दोनों सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी गयीं हैं।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

