October 29, 2026
Breaking News

हाथियों ने मचाया उत्पात – दो जगहों पर तोड़फोड़ की

By on February 25, 2022 0 251 Views

रामनगर।रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के दो अलग अलग क्षेत्रों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की।उसके बाद जंगलों की ओर चले गए।

रामनगर-हल्द्वानी मार्ग बैलगड़ फिलिंग स्टेशन बाल सुंदरी मंदिर के सामने बुधवार की रात जंगल से आये हाथी ने सड़क पार कर पेट्रोल पंप मैं जा घुसा।हाथी ने सुंड़ से पंप की दीवार तोड़ दी और तेल टैंक के ढक्कन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।वहीं दूसरी ओर ग्राम टेडा तिलमठ महादेव मंदिर मैं बाबा की झोपड़ी और भंडारा भोजनालय तोड़ डाली।ग्रामीणों का आरोप है कि टेडा गाँव में हाथियों के झुंड द्वारा फसलों को भी नुकसान पहुचाया जा रहा है।कोसी रेंज के रेंजर शेखर चंद्र तिवारी ने बताया कि बीती रात बुधवार को दो जगहों पर हाथियों ने तोड़फोड़ की थीं और उसके बाद वह जंगलों की ओर चले गए थे।उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया।वन विभाग की गस्त को बढ़ा दिया गया है।