अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेगी कोटाबाग की शोभा।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) बुलंदी साहित्य संस्था द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तरीय कवि सम्मलेन के लिए कोटाबाग निवासी शोभा तिवारी उर्फ समीक्षा का चयन हुआ है। जिनको संस्था की तरफ से निमंत्रण पत्र भी भेज दिया गया है। 150 घंटे तक लगातार चलने वाले वर्चुअल कवि सम्मेलन में युवा कवयित्री शोभा तिवारी उर्फ समीक्षा भी काव्य पाठ करेंगी। शोभा तिवारी मूलतः मूंसाबगर कोटाबाग निवासी स्व हरीश चंद्र तिवारी व लीला देवी की पुत्री हैं। और संगम तिवारी की पत्नी हैं जिनकी ससुराल आगरा उप्र है। कोटाबाग से इस काव्य सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाली वह पहली युवा कवयित्री हैं जो इस वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में काव्य पाठ कर अपनी ससुराल पक्ष सहित अपने गांव का नाम रोशन करेंगी। जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस कवि सम्मेलन में देश विदेश के तकरीबन 600 कवि हिस्सा ले रहे हैं। बुलंदी जज्बात ए कलम संस्था उत्तराखंड के बाजपुर शहर से संचालित होती है। संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा शोभा तिवारी को निमंत्रण भेज इस आयोजन में काव्य पाठ करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कवि सम्मेलन 11 जुलाई से 16 जुलाई तक लगातार चलेगा। विश्व के सबसे लंबे इस कवि सम्मेलन में भारत सहित कनाडा, जर्मनी, दुबई , सऊदी , यूएसए, बेल्जियम , केलिफोर्निया तक के कवि सहित तकरीबन 600 से अधिक कवि वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करेंगे। शोभा की इस उपलब्धि पर उनके मूलतः गांव मूसाबंगर में भी खुशी है।
फोटो। शोभा तिवारी।।

