September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कालाढुंगी में खुला जन औषधि केंद्र। क्षेत्र की जनता को कम दामा पर मिलेगी मंहगी दवाईयां।

कालाढुंगी में खुला जन औषधि केंद्र। क्षेत्र की जनता को कम दामा पर मिलेगी मंहगी दवाईयां।

By on November 2, 2021 0 315 Views

कालाढुंगी। (शाकिर हुसैन) कालाढुंगी में खुला जन औषधि केंद्र । अब क्षेत्र की जनता को कम दामा पर मिलेगी पर मंहगी दवाई।मंगलवार को रामनगर मुख्य मार्ग में सरकार द्वारा संचालित जन औषधि केंद्र का मुख्यातिथि वरिष्ठ चिकित्सक निलम्बर भट्ट व जिला पंचायत अध्य्क्ष बेला तौलिया ने सयुक्त रूप से रिबन काट कर शुभारम्भ किया।इस दौरान क्षेत्रीय जनता ने सरकार का आभार जताया।इस दौरान केंद्र संचालक भुवन चन्द्र जोशी ने बताया कि इस केंद्र में मंहगी दवाई भी सस्ते दामो पर उपलब्ध हो सके गी जिससे गरीब लोगों को महंगी दवाई से छुटकारा मिलेगा।बताते चले कि क्षेत्रयी लोगो द्वारा लम्बे समय से केंद्र खोले जाने की मांग की जा रही थी। इस दौरान भाजपा नेता तारा चन्द्र पांडे,गोपाल बुधलाकोटी, लक्ष्मण सिंह देउपा,दीवान सिंह बिष्ट,मदन बीस्ट, आदि दर्जनों लोग मौजूद थे ।