September 13, 2026
Breaking News

बीजेपी का 3 दिवसीय चिंतन शिविर

By on June 26, 2021 0 3538 Views

प्रदेश बीजेपी का 3 दिवसीय चिंतन शिविर कल से रामनगर में शुरू होगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह शिविर ढिकुली स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित होगा। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष के साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सांसद और मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में कुल मिलाकर 40 से 45 लोग सम्मिलित होंगे। जिसमे सीएम के उपचुनाव के साथ ही प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चिंतन होगा। इसके साथ ही बीते सालों में प्रदेश सरकार के काम की समीक्षा भी होगी। इस चिंतन में विपक्ष को लेकर भी चर्चा की जाएगी।