October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • खेल महाकुंभ में बच्चे दिखा रहे अपनी प्रतिभा का जलवा। ब्लाक कोटाबाग खेल महाकुंभ का दूसरा दिन।

खेल महाकुंभ में बच्चे दिखा रहे अपनी प्रतिभा का जलवा। ब्लाक कोटाबाग खेल महाकुंभ का दूसरा दिन।

By on November 12, 2022 0 261 Views

कालाढूंगी। ब्लाक कोटाबाग स्तरीय खेल महाकुंभ को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इस दौरान बच्चे अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा रहे हैं। युवा कल्याण शिक्षा, खेल तथा पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस खेल प्रतियोगिता में ब्लाक भर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी डीएन कांडपाल, कॉलेज प्रबंधक फादर शेखर, प्रधानाचार्य सुखराम चंद, एनसीसी अधिकारी मनमोहन बसेड़ा, ब्लाक खेल समन्वयक पीपी गर्जोला, नमीता पाठक, वीरेंद्र माटेला, सीमा कबड़वाल, कमलेश कुमार सती, दिनेश चंद्र उपाध्याय, दिनेश चंद्र, विजय बहादुर, अनिल रावत, रेनू बिष्ट, दीपिका बधानी, ममता पाठक, पूजा बिष्ट, किरन बनौली, ललिता बधानी, देशराज कंबोज, नरेंद्र कुमार, एसपी सिंह आदि व्यवस्था में जुटे हुए हैं।