October 23, 2026
Breaking News

भीम आर्मी एकता मिशन का स्थापना दिवस मनाया।

By on June 15, 2023 0 292 Views

कालाढूंगी। यहां भीम आर्मी एकता मिशन का स्थापना दिवस बड़े धूम धाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा, भीम राव अंबेडकर समिति अध्यक्ष जगदीश चंद्र एवं मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी शैलेंद्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर किया गया। इस दौरान जगदीश चंद्र, शैलेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि हमें डा, भीम राव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलना है, और शिक्षित समाज की तरफ कदम बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि संगठित होकर रहने में ही हम सबकी भलाई है, इसलिए हम सबको संगठित होकर रहना होगा। यह कार्यक्रम कालाढूंगी बंदोबस्ती मोड़ कालौनी में आयोजित हुआ। इस अवसर पर आनंद मैरेज ब्योरो का उद्घाटन भी हुआ। इस दौरान भीम आर्मी के मदन चंद्र, आनंद राम, शेखर चंद्र, दीवान चंद्र, तेजेंद्र टम्टा, शशि, कलावती, कैलाश, संजय, धनी राम, विनोद कुमार, मुन्ना लाल, हिमांशु, भुवन चंद्र, कविता, शीला देवी आदि उपस्थित थे।