September 16, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रेमी के साथ मिलकर पति के मर्डर का रचा था षड्यंत्र, पुलिस ने पत्नी समेत तीन को दबोचा

प्रेमी के साथ मिलकर पति के मर्डर का रचा था षड्यंत्र, पुलिस ने पत्नी समेत तीन को दबोचा

By on December 7, 2023 0 1010 Views

पिथौरागढ़ में पुलिस ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की साजिश रचने वाली पत्नी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला के प्रेमी और उसके एक और साथी को गिरफ्तार भी किया है।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बनाया पति के मर्डर का प्लान

पिथौरागढ़ में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने का प्लान बनाया। मिली जनकारी के मुताबिक महिला का पति लखनऊ में नौकरी करता है। जिसे मारने के लिए महिला ने अपने पति को घर बुलाया। लेकिन वो उसे मारने में सफल नहीं हो पाई।

गला घोटकर जान से मारने का था प्लान

मिली जानकारी के मुताबिक 24 नवंबर 2023 को केदार कॉलोनी निवासी कैलाश नाथ ने अपने चचेरे भाई मनोज नाथ निवासी ग्राम सेलीभीड़ा पोस्ट चमाली और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने कहा था कि 21 नवंबर 2023 की रात दोनों ने उसके घर में घुसकर उसका गला घोटकर उसे जान से मारने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की तो पता चला कि पत्नी ने ही ये साजिश रची थी।

पति के चचेरे भाई के साथ अवैध संबंध

पुलिस की जांच में पता चला कि कैलाश नाथ की पत्नी कविता देवी के उसके चचेरे भाई से अवैध संबंध थे। जिसके चलते दोनों ने मिलकर कैलाश नाथ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। कविता और मनोज ने मिलकर ये षडयंत्र रचा। पुलिस ने कविता से पूछताछ की तो उसने ये बात कबूली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मनोज और उसके साथी नवीन को पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।