Breaking News

स्कूल-कॉलेजों में मना उत्तराखंड स्थापना दिवस।

By on November 9, 2021 0 243 Views

कालाढूंगी। राज्य स्थापना दिवस पर कालाढूंगी व कोटाबाग के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में तमाम तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। सरस्वती शिशु मंदिर व गोस्वामी विद्या मंदिर में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता हुई, इंटरनेट के माध्यम से बच्चों को उत्तराखंड की जानकारियों से अवगत कराया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कालाढूंगी में दौड़ का आयोजन हुआ, प्रभात फेरी के साथ ही एनएसएस यूनिट द्वारा स्वच्छता अभीयान भी चलाया गया। इधर कोटाबाग राजकीय पॉलिटेक्निक व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी अनेकों कार्यक्रम आयोजित हुए।
प्रधानाचार्या बसंती अधिकारी, किशन सिंह बिष्ट, बीपी सिंह, अनुराधा पांडे, ब्रज किशोर गुप्ता द्वारा बच्चों को राज्य स्थापना दिवस व उत्तराखंड की गतिविधियों के बारे में बताया गया।
प्रतियोगिता में विजेया व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरण किए गए।वही कालाढूंगी पॉलिटेक्निक में भी प्रधानाचार्य अखिलेश वर्मा ने राज्य स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस दौरान दलीप सिंह बिष्ट, त्रिलोक गोस्वामी, अमित टम्टा, कविता तिवारी, प्रेमलता तिवारी, नीमा त्रिपाठी, हीरा मर्तोलिया, हेमा प्रोहित, चंद्रा जोशी आदि उपस्थित रहे।