October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • वरमाला से ठीक पहले, दुल्हन आशिक के साथ फरार, दूल्हे ने भी दूसरी लड़की के साथ बसा लिया “घरबार”, पढ़ें पूरा मामला…

वरमाला से ठीक पहले, दुल्हन आशिक के साथ फरार, दूल्हे ने भी दूसरी लड़की के साथ बसा लिया “घरबार”, पढ़ें पूरा मामला…

By on May 7, 2023 0 481 Views

दुमका: झारखंड के दुमका जिले से बड़ा ही अजब गजब मामला सामने आया है। यहां रामगढ़ प्रखंड के भतुड़िया बी पंचायत के सारमी गांव में वरमाला से ठीक पूर्व दुल्हन अपनी प्रेमी संग फरार हो गई। इधर दूल्हे ने भी गांव की ही दूसरी लड़की से शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक देवघर जिले के पालोजोरी थाने के सिरसा गांव के स्व.द्वारिका प्रसाद राय के पुत्र पवन राय का विवाह सारमी गांव की एक युवती से तय हुआ था। तीन मई को शादी की तिथि निर्धारित थी। इस दिन निर्धारित समय पर सिरसा गांव से पवन राय बारात लेकर सारमी गांव पहुंचा। बरात को प्राथमिक विद्यालय सारमी में ठहराया गया और रात्रि में बारात दुल्हन के दरवाजे तक पहुंच गई। दूल्हा पवन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन के आने का इंतजार करने लगा। काफी देर तक दुल्हन के नहीं आने पर जब बरातियों ने पूछताछ करना प्रारंभ किया तो पता चला कि दुल्हन घर से फरार हो गई है।

इसके बाद दुल्हन के स्वजन के द्वारा बुधवार की रात काफी खोजबीन की गई, लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला। इधर दूल्हा पवन राय और कुछ लोग तीन मई की रात गांव में ही रुक गए और बरात लौट गई। चार मई को पवन कांजवे पंचायत के कनिया जमाय गांव में परेश्वर राय की बेटी से शादी कर अपने घर वापस लौटा।

क्यों भागी दुल्हन?

इधर, सूत्रों की मानें तो युवती का कोरैया में किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती उसी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन स्वजन जबरन उसकी शादी दूसरे जगह पर तय कर दिए थे जिससे युवती नाराज थी और मौका देखकर पूरे फिल्मी अंदाज में सबको चकमा देकर वरमाला से ठीक पहले घर से फरार हो गई।