उत्तराखंड: अंकिता को न्याय दिलाने की मांग और दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
देहरादून । अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में उत्तराखंड कांग्रेस ने शनिवार को कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च घंटाघर होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंचा।
मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में “अंकिता हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” और “दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करो” जैसे नारे लगाए गए।
अंकिता मामले में जवाब मांगेगी कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़ा गंभीर मामला है। पार्टी के अनुसार, अंकिता के माता-पिता लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और प्रदेश की जनता भी मामले से जुड़े सवालों के जवाब चाहती है।
कांग्रेस ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भी आपत्ति जताई। पार्टी ने इस नियुक्ति को अंकिता मामले से जुड़े कथित वीआईपी के सवालों के संदर्भ में उठाते हुए विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने और मामले से जुड़े सवालों के जवाब मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी ने इस मुद्दे को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक उठाने की बात कही।
कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल
कैंडल मार्च में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक लखपत बुटोला, विधायक आर्येंद्र शर्मा, महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, राजपाल खरेला, महामंत्री राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, विजय सारस्वत, जयेंन्द्र रमोला, नीरज त्यागी, लालचंद शर्मा, अश्वनी बहुगुणा, नरेशानंद नौटियाल, गौरव सिंह चौधरी गिन्नी, आलोक शर्मा, पंखुड़ी 3पाठक, डॉ. प्रदीप जोशी, सुजाता पॉल, संजय किशोर, संजय कनौजिया, वीरेंद्र पोखरियाल, राम रतन नेगी, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, सुनीत सिंह राठौड़, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर गोगी, संजय शर्मा, सुलेमान अंसारी, मदन लाल, मोहन काला, सुलेमान, सोनिया आनंद, सुशील राठी, संग्राम सिंह पुंडीर, गरिमा दसौनी, ताहिर अली, विनोद बिष्ट, नितिन बिष्ट, रितेश क्षेत्री, अजय रावत, अखिलेश उनियाल, अमरेंद्र बिष्ट, संदीप चमोली, रेखा कांडपाल सती, अमरजीत, सुनीता प्रकाश, विनीत भट्ट, रॉबिन, सिद्धार्थ अग्रवाल, ललित बद्री, गौरव अग्रवाल, मोहन खत्री, पूनम कंडारी, मधुसूदन सुंदरियाल, मंजू त्रिपाठी, मनीष गोदियाल, प्रशांत खंडूड़ी, प्रदीप डोभाल, रितेश जोशी, वीरेंद्र पंवार, शोभा राम सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

