October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ग्रामीणों ने प्रदर्शन को किया तेज। मानकों की जांच की मांग।

ग्रामीणों ने प्रदर्शन को किया तेज। मानकों की जांच की मांग।

By on February 19, 2024 0 564 Views

कालाढूंगी। कालाढूंगी तहसील के अंर्तगत चकलुवा के सूरपुर में निर्माणाधीन एथनॉल प्लांट के मानकों की जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन को तेज कर दिया है। सोमवार को धरने के छ्टे दिन सूरपूर सहित आसपास गावों के ग्रामीण धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दीप चंद्र सती, ब्लाक प्रमुख रवि कन्याल, क्षेत्र पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष गंगा सिंह सामंत आदि ने पहुंचकर ग्रामीणों को अपना समर्थन दिया। जिनका कहना था कि ग्रामीणों के विरोध के बाद भी एथनॉल प्लांट का निर्माण कार्य तेजी पर है, इससे साफ जाहिर है कि प्रशासन और शासन को ग्रामीणों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है। उनका एथनॉल निर्माण को लेकर विरोध नहीं है बल्कि इसके मानकों की अनदेखी कर जिन अधिकारियों ने अनापत्ति दी है, उनका विरोध है
धरने पर मौजूद लोगों का कहना था कि अब इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि मानकों के विरुद्ध यह निर्माण कार्य किया जा रहा है, मगर ग्रामीणों की बात कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनकी मांग को नहीं माना जाता है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान किसान यूनियन के नेता गुलाब राय, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रम सामंत, मोहन सिंह खोलिया, लक्ष्मण सिंह देऊपा, संतोष पांडे, जनार्दन जोशी, गुड्डू चौहान, रवि दिगारी, कमल जंतवाल, दीवान जलाल, अंचल वालिया, जतिन अधिकारी, रमेश चंद्र, चंचल सिंह, दीवान जलाल, भुवन टम्टाआदि उपस्थित थे।