October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

रामनगर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

By on December 10, 2025 0 118 Views

रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में 10 दिसंबर 2025, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाजसेवी मालवी दुआ द्वारा पंजाबी ढाबा (चौधरी ढाबा) में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को मानवाधिकारों की जानकारी दी गई तथा समाज में समानता, सम्मान और मानवता को बढ़ावा देने की अपील की गई।

कार्यक्रम का कुशल संचालन हाईकोर्ट एडवोकेट मनु अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने मानवाधिकार, कानून और सामाजिक विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य वक्ता एडवोकेट पूरन पांडे ने कहा कि मानवाधिकार केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि समाज में न्याय और बराबरी सुनिश्चित करने की मूल आधारशिला है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित कानूनों की जानकारी भी विस्तार से दी।

इस अवसर पर मानवाधिकार और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे मालवी दुआ, याना खान, हरीश सनवाल, राहुल डंगवाल, मिथलेश डंगवाल, एडवोकेट पूरन पांडे, एडवोकेट मनु अग्रवाल, इंदु ध्यानी, पूजा पटवाल, कांता भंडारी, हेमलता रावत, अनु शर्मा, डॉक्टर सतवीर सिंह, एम.एस.बिष्ट सहित कुल 16 समाजसेवकों को सम्मानित किया गया।