September 15, 2026
Breaking News

स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान।

By on January 8, 2023 0 233 Views

कालाढूंगी। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। इसी के साथ स्वयंसेवियों
के बीच स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। ग्राम स्यात में पर्यावरण एवं प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता रैली निकालते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता किया गया। बौद्धिक सत्र में हाउसफुलनेस संगठन के प्रशिक्षक यशवंत बिष्ट द्वारा स्वयंसेवियों को मेडिटेशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। समाजसेवी माया नेगी द्वारा स्वयंसेवियो को जैविक खेती एवं उनके कैरियर के प्रति बताया गया। यह शिविर उपाचार्य अरविंद गेजवाल के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी चेतन प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हो रहा है। इस दौरान राबाइंका कोटाबाग की प्रवक्ता प्रेमलता तिवारी, शिक्षिका भावना, खुशबू आदि उपस्थित रहे।
फोटो। एनएसएस शिविर में प्रतिभाग करते स्वयंसेवी।