September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • भगतसिंह की याद में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू…

भगतसिंह की याद में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू…

By on September 26, 2021 0 354 Views

भगतसिंह के जन्मदिन के मध्य ए नजर रचनतात्मक शिक्षक मण्डल द्वारा तीन दिनों तक स्कूली बच्चों के साथ विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे है।

आदर्श प्राथमिक स्कूल घासमंडी में कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत आज पी एन जी महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो गिरीश चन्द्र पंत ने किया।उन्होंने कहा आज भगतसिंह के विचार पहले से भी ज्यादा प्रासंगिक हैं।प्रतियोगिताओं के तहत प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बच्चों ने भगतसिंह का चित्र बनाया व उनके जीवन परिचय का वाचन किया।इंटर स्तर के बच्चों ने भगतसिंह द्वारा अपने पिता,भाइयों व मित्रों को लिखे पत्रों के साथ साथ अछूत समस्या,विद्यार्थी औऱ राजनीति ,मैँ नास्तिक क्यों हूँ, साम्प्रदायिक दंगे औऱ उनका इलाज आदि लेखों का वाचन किया।इंटर वर्ग में पत्र,लेख वाचन में अमृतपाल प्रथम,पलक छिमवाल द्धितीय,कनिष्का बिष्ट तृतीय रहे।प्राइमरी, जूनियर वर्ग में भगतसिंह जीवन परिचय सुनाओ प्रतियोगिता में रौनक सिंह रावत प्रथम,माहम अली द्धितीय,योगिता नैनवाल तृतीय रहीं।प्राथमिक,जूनियर वर्ग भगतसिंह का चित्र बनाओ प्रतियोगिता में दीक्षा आर्या प्रथम,कृतिका पांडे द्वितीय, महक हुसैन,खुशबू तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम आयोजक नन्दराम आर्य द्वारा जानकारी दी गयी कि 27 सितंबर को ब्लाक के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भगतसिंह को याद किया जाएगा।तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन भगतसिंह के जन्मदिन 28 सितंबर को डिग्री कालेज में होगा।जहां डिग्री स्तर के बच्चों के मध्य कार्यक्रम होंगे ।उसी दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा।कार्यक्रम में नवेंदु मठपाल,माहेश्वर दत्त बाजपेयी,नन्दराम आर्य,नवेंदु जोशी,जीतपाल कठैत,बालकृष्ण चंद,सुभाष गोला,जावेद अख्तर,हेम पाण्डे,प्रियंका टम्टा मौजूद रहे।