October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आपके घर मे है नौकरानी तो हो जाएं सावधान, यहां सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया सारा सामान

आपके घर मे है नौकरानी तो हो जाएं सावधान, यहां सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया सारा सामान

By on November 28, 2024 0 1033 Views

घर के कामों को करने के लिए अक्सर कामकाजी लोग या आमतौर पर अकेले रहने वाले लोग घर पर नौकरानी रखते हैं। लेकिन हल्द्वानी से ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया। यहां एक कॉपी किताब के बड़े कारोबारी के घर काम करने वाली नैकरानी ने मालिक और उनकी पत्नी को सूप में नशीला पदार्थ पिलाकर घर में चोरी की है। नौकरानी ने दो लोगों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया है। वारदात के बाद तीनों वहां से फरार हो गए।

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड निवासी दीपक अग्रवाल यहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई जिसके बाद बेटा और बहू हनीमून पर गए हुए हैं। मंगलवार को वो और उनकी पत्नी ही घर पर थे।

मंगलवार को ही रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी नौकरानी ने उन्हें सूप बनाकर दिया जिसे पीने से वो बेहोश हो गए। पीछे से उनकी नौकरानी ने दो युवकों को बुलाया और एक कमरे में लॉकअप का ताला तोड़कर सोने और चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। जबकि दूसरे कमरे की ओर जाने के दौरान सुरक्षा गार्ड वहां आ पहुंचा जिसे देख तीनों वहां से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले दीपक की बेटी ने एक ऑनलाइन साइट से घर में काम करने के लिए नौकरानी हायर की। 24 नवंबर को नौकरानी उनके यहां पहुंची और काम शुरू किया। 26 नवंबर को ही नौकरानी ने इस घटना को अंजाम दे दिया। इस वारदात की गार्ड ने पुलिस को जानकारी दी और बुजुर्ग दंपत्ति को लेकर अस्पताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत में अब सुधार है। पुलिस मे मामले की जांच शुरू कर दी है।