September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में खनन के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़े डंपरों के संचालन का विरोध

रामनगर में खनन के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़े डंपरों के संचालन का विरोध

By on September 28, 2026 0 2 Views

रामनगर। खनन के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने छोटे खनन कारोबारियों के समर्थन में नदी में बड़े डंपरों के संचालन और उनके पंजीकरण का विरोध किया।
छोटे खनन कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष से खनिज ढुलाई के लिए 10 टायरा डंपरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार विभाग की ओर से बड़े वाहनों का पंजीकरण किए जाने से छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है।
कारोबारियों के मुताबिक, बड़े डंपरों की क्षमता अधिक होने के कारण वे एक बार में ज्यादा खनिज ढो सकते हैं। ऐसे में छोटे वाहनों से जुड़े कारोबारियों को काम मिलने में परेशानी हो सकती है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने डीएफओ कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए बड़े डंपरों के नदी में खनन और खनिज ढुलाई के लिए संचालन पर रोक लगाने की मांग की। कांग्रेस का कहना है कि छोटे खनन कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभाग को इस मामले में उचित कार्रवाई करनी चाहिए।