November 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पॉलिथिन जैसी सामग्री के बहिष्कार के लिए अभियान चलाया

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पॉलिथिन जैसी सामग्री के बहिष्कार के लिए अभियान चलाया

By on September 7, 2022 0 290 Views

कालाढूंगी। देश भर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और पॉलिथिन जैसी सामग्री के बहिष्कार के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत विकास खंड कोटाबाग क्षेत्र में भी इस मुहिम ने तेजी पकड़ ली है।
तमाम समाजसेवी संस्थाएं और महिला स्वयं सहायता समूह आगे आकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
इसी कड़ी में डी,ए, वाई (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और आदर्श महिला कलस्टर लेबल फेडरेशन कोटाबाग के तमाम कार्यकर्ताओं ने एक जन जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथिन का बहिष्कार करने की अपील की।
इधर खंड विकास अधिकारी श्याम चंद्र ने बताया कि विकास खंड कोटाबाग की सभी 56 ग्रामसभाओं में यह जागरूकता अभियान जारी है।
समय समय पर कार्यक्रम, रैली आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
तथा स्वच्छता की दृष्टि से गावों से कूड़ा,कचरा उठाकर चिन्हित स्थान पर डाला जा रहा है।