October 27, 2026
Breaking News

चुनाव का पर्व देश का गर्व का दिया संदेश

By on March 9, 2024 0 893 Views

हल्द्वानी। एमजीबीजी कॉलेज के रोवर्स- रेंजर्स की टीम भोपालपानी, देहरादून निपुण परीक्षा हेतु जा रही है । कार्यक्रम में जाने से पूर्व रिहर्सल के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रोवर्स एवं रेंजर्स के द्वारा आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया एवं अपने परिवार के सदस्यों को भी मतदान केंद्र तक ले जाने की बात कही।

*रोवर रेंजर्स के प्रशिक्षक डॉ गोविंद सिंह बोरा* के द्वारा प्रतिभागी रोवर्स एवं रेंजर्स को मताधिकार का प्रयोग करने एवं एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहयोग करने का आवाहन किया था ।
स्वीप नैनीताल के सदस्य गौरीशंकर काण्डपाल के द्वारा उपस्थित रोवर्स एवं रेंजर्स को चुनाव का पर्व देश का गर्व के संदेश के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में अपने आसपास के लोगों तथा युवा मतदाताओं को इस बार मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही । इस अवसर पर रोवर्स एवं रेंजर्स में योगेंद्र नेगी अनुज सिंह राणा, हेम चंद्र पांडे ,देव जोशी ,हिमानी ,वंदना बिष्ट, दीक्षा जोशी, कविता आदि उपस्थित रहे।