October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कैलाश विजयवर्गीय का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा, मिशन 2024 को लेकर करेंगे बैठक

कैलाश विजयवर्गीय का चार दिवसीय उत्तराखंड दौरा, मिशन 2024 को लेकर करेंगे बैठक

By on October 14, 2022 0 203 Views

हल्द्वानी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं. भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण है, जो कार्यकर्ताओं में उर्जा भरेगा. 14 अक्टूबर को कैलाश विजयवर्गीय चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे. इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि 14 अक्टूबर को वह काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंचेंगे. 15 अक्टूबर को हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में कैलाश विजयवर्गीय कुमाऊं मंडल के बूथ और मंडल पदाधिकारियों की बैठक लेंगे, जिसके बाद प्रबुद्ध लोगों के सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे.

उसके बाद कैलाश विजवर्गीय हरिद्वार के लिए रवाना होंगे. जिसके बाद 16 और 17 अक्टूबर को देहरादून में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं, 17 अक्टूबर की रात को वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

राजेंद्र बिष्ट ने कहा उनके बैठक को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही है. पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है. उनके दौरे में मुख्य रूप से 2024 लोकसभा चुनाव के अलावा निकाय चुनाव को लेकर चर्चा होगी. वहीं, पार्टी को उनके दौरे से मजबूती मिलेगी.